Monday, April 29, 2024
No menu items!

ओम प्रकाश गुप्ता बनाये गये प्रशासनिक अधिकारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश गुप्ता को विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपा। यह आदेश पूविवि की कुलपति प्रो. वन्दना सिंह के आदेश पर कुलसचिव ने दिया है।
इसकी जानकारी होने पर पूविवि के तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों ने श्री गुप्ता को बधाई दिया। बता दें कि श्री गुप्ता जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष हैं। वहीं यह जानकारी होने पर जायसवाल समाज के तमाम लोगों ने ओम प्रकाश जी को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। बता दें कि ओम प्रकाश जी के पुत्र उपजिलाधिकारी पद पर कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular