Monday, April 29, 2024
No menu items!

अवध नारायण की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर कम्बल बांटे गये

विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भदेवरा गांव के प्रख्यात समाजसेवी अवध नारायण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ जहां तमाम मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गयीं एवं असहायों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी और प्रगतिशील किसान शशि सिंह ने कहा कि अवध नारायण जी को आस—पास के इलाके में जनता की आर्थिक प्रगति और उन्नत खेती के मार्गदर्शक के रूप में याद किया जाता है। वे राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। आम गरीबों के जमीन विवादों को सुलझाने में निपुण थे। उनके पुत्रों बब्बन सिंह और उदयभान सिंह ने पैतृक संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए खेतिहर मजदूरों और किसानों के प्रति समर्पण की परंपरा को जीवित रखा है।

इसी क्रम में बब्बन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की जरूरतों को देखते हुए हम समाजसेवा का माहौल बनाना चाहते हैं। आम लोगों की जरूरतें हम अकेले पूरी नहीं कर सकते लेकिन हम लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते रहना चाहते हैं। इस अवसर पर शिवपूजन उपाध्याय, पन्ना चौरसिया, दुर्गेश सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, नीरज गौड़, राजेन्द्र उपाध्याय, विजय चौबे, अशोक सिंह, बाला सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular