Monday, April 29, 2024
No menu items!

डीएम के निर्देश पर समस्त उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों ने किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ के निर्देशानुसार सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों ने अपने तहसील के अंर्तगत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने सुनिश्चित कराया कि आम जनमानस को ससमय आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा सुलभ रूप से मिल सकें।

इस दौरान आपातकालीन सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता सहित समस्त स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। उपजिलाधिकारी केराकत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक नहीं पाई गयी। इसी क्रम में उन्होंने तत्काल व्यवस्था ठीक कराकर अवगत कराने के निर्देश दिया। अन्य जगहों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। स्वास्थ्य केंन्द्र पर आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार किया जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाए और एन्टीरैबीज इंजेक्शन उपलब्ध रहे। सभी केंद्र पर साफ—सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमित अंतराल पर बेडशीट बदल दी जाएं। स्वास्थ्य केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हो जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular