Monday, April 29, 2024
No menu items!

क्रमिक अनशन के दूसरे दिन महिलाओं ने मंच साझा कर किया समर्थन

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर अनशन पर बैठे अनशनकारियों का बुधवार की सुबह क्षेत्र की महिलाओं ने मंच साझा अनशन का समर्थन किया। क्रमिक अनशन पर बैठकर महिलाओं ने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासियो को इस आंदोलन में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि केराकत तहसील मुख्यालय होने के नाते हर रोज हजारों की संख्या में लोग प्रदेश व अन्य प्रदेशों में जाकर अपनी रोजी रोटी कमाते है। इस लिहाज से केराकत रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होना जरूरी है अनशन कर रहे लोगो में मीरा हेमंत गुप्ता, बेबी संतोष गुप्ता, चमेली गुप्ता, मनाली हेमंत गुप्ता, मनोज कमलापुरी, अनिल सोनकर गांगुली, वकील अंसारी, विनोद कन्नौजिया, फौजी सुबास यादव, विजय यादव, जितेन्द्र कनौजिया, मनीष गिरी, केके यादव, संतोष यादव, सूरज सिंह, हंस कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular