Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गांजा के साथ एक गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। थानाध्यक्ष सरपतहां विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक ब्यक्ति को दो किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, हेड कांस्टेबल शिवानंद, कांस्टेबल हरिश्चंद्र यादव के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने बरबसपुर तिराहे के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार ब्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी विश्व नारायण पाठक ऊर्फ मोनू पुत्र मंगला प्रसाद पाठक के रूप में हुई।
गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंडनगर में संगीन धाराओं तीन अभियोग पंजीकृत है। वहीं अपराध पर नियंत्रण के क्रम में उपनिरीक्षक अनिल सिंह व हेड कांस्टेबल अंगद सिंह ने आर्म्स एक्ट में निरुद्ध वारंटी थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी करिया बिन्द पुत्र टीहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों को चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular