Monday, April 29, 2024
No menu items!

गांजा के साथ एक गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में निरन्तर प्रयत्नशील थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में पुलिस ने 2 किलो 100 ग्रा गांजा के साथ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह व कांस्टेबल संजय सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में चक्रमण कर रहे थे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर डेहरी नहर पुलिया के पास पहुंची पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। युवक संदिग्ध लगने पर पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 02-100 कि.ग्रा. अवैध गांजा बरामद किया गया।
पकड़े गये युवक की पहचान थाना क्षेत्र के अढ़नपुर निवासी इस्तियाक कंकाली पुत्र साकिर के रूप में हुई। गांजा के साथ गिरफ्तार किए गये युवक के खिलाफ स्थानीय स्थानीय थाने में विभिन्न धाराओं में कुल सात अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular