Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लगातार बढ़ी चोरियों से क्षेत्र में दहशत, पुलिस बनी उदासीन

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर पचहटियां में नियमित अंतराल पर हो रही भीषण चोरियों से आस—पास क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। चोरों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है जिससे आम जनमानस भयभीत है। लगभग एक माह पूर्व चोर पचहटिया से मनोज राय के घर का ताला तोडकर नगदी सहित लाखों के आभूषण उठा ले गए थे। पुनः रविवार को विशेषरपुर रामबाग कालोनी निवासी अतुल रॉय के घर का ताला चटकाकर चोरों ने 60 लाख के आभूषण पार कर दिया।

रामबाग कॉलोनी, सूरज घाट के आस—पास, पचहटियां, विशेषरपुर आदि क्षेत्रों में इतनी बडी वारदात के बाद क्षेत्रवासियों में डर—भय का माहौल बना हुआ है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तरह—तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस चक्रमण नहीं करती है। अगर रात्रि में पुलिस सक्रिय रहती तो ऐसी घटनाएं न घटित होती। पुलिस की उदासीनता का परिणाम है। बीते महीने क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular