Monday, April 29, 2024
No menu items!

श्री संत गाडगे महाराज जी का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस

जौनपुर। श्री संत गाडगे धोबी कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया की अध्यक्षता में श्री शिव हनुमान मन्दिर खासनपुर के प्रांगण में श्री संत सिरोमणि श्री संत गाड्गे महाराज जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने श्री संत गाड्गे महाराज जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें श्री संत गाड्गे जी महाराज के बताये गये मार्ग का अनुश्र्रवण करते हुए समाज को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में समिति के प्रदेश के पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री हरिशंकर कनौजिया ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर कनौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुमार कन्नौजिया मास्टर, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कनौजिया, नगर आडिटर सुरेन्द्र कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष कन्हैया लाल कनौजिया, नगर उपाध्यक्ष अनिल कन्नौजिया, नगर महामंत्री मक्खन कन्नौजिया, कार्यकारी सदस्य संतोष कन्नौजिया, कार्यकारी सदस्य रमेश कनौजिया खासनपुर, संतोष कनौजिया, विनोद कनौजिया, शोभित कनौजिया, रमेश कन्नौजिया, पतिराम उर्फ पत्तू, नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular