Monday, April 29, 2024
No menu items!

समाज में पीछे ढकेले गये लोगों को आगे लाने का हथियार है पीडीए: ऋषि यादव

  • केराकत विधानसभा के पीडीए पखवाड़ा प्रभारी ने भाजपा सरकार को बनाया निशाना

केराकत, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर प्रदेश के सभी जिले में गांव-गांव चौपाल लगाकर पीडीए पखवाड़ा का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव जो केराकत विधानसभा के पीडीए पखवाड़ा के प्रभारी हैं, केराकत के कुसम्ही, कोइलारी, मामपुर, देवाकलपुर, बगथरी, बराई, बेहड़ा दलित—पिछड़ा बाहुल्य गांवों में बता रहे हैं कि पीडीए एक सच्चा लोकतांत्रिक जनबन्धन है जिसमें हमारे साथ जनता सीधे जुड़ रही है। पीडीए एक ऐसा जनांदोलन है जिसमें पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन सहित अन्य सभी शामिल हैं।

सच्चे लोकतंत्र की तरह इसकी दिशा नीचे से ऊपर की ओर है। ये प्रभुत्ववादी ताकतों द्वारा सबसे पीछे ढकेल दिये गये समाज के उन वर्गों को आगे लाने का प्रयास है जो सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक पैमानों पर सदियों से वंचित और शोषित रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। मंहगाई से आम जनता परेशान है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक सभी परेशान हैं। जीडीपी जीरो है। रोजगार भी जीरो है। विकास के सभी दावे झूठे हैं। दुनिया में इतनी बेकारी कहीं नहीं है। किसानों का धान नहीं खरीदा गया है। समाजवादी एम्बुलेंस से समाजवादी नाम हटा दिया गया। समाजवादी पेंशन से समाजवादी नाम हटा दिया गया। यूपी डायल 100 नम्बर को 112 में तब्दील कर दिया गया। जो काम समाजवादी सरकार में हुए, उन्हीं को अपना बताया जा रहा है। इसी क्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि आज देश के संविधान एवं लोकतन्त्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता बाहर का रास्ता दिखाना होगा। आज किसान परेशान हैं। इस सरकार में बेरोज़गारी है। शिक्षा बहुत महंगी हो गयी है। इसी क्रम में विधानसभा महासचिव पवन मंडल ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा के हम सबको एकजुट होना होगा। इस अवसर पर डॉ. हरिराम यादव, रामराज राजभर, इंद्रजीत जी, आशीष मौर्य, सुजीत, राम वतार दीक्षित, रामनयन पाल, सुनील पाल, रामजी मौर्य, राकेश मौर्य, उर्मिला प्रजापति, महेंद्र राम, मनिकराज जी, लालमणि देवी, निशा देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज पहलवान एवं संचालन पवन मंडल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular