Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुआ पेंशन संगोष्ठी का आयोजन

पुरानी पेंशन बचाने के लिये कर्मचारियों ने भरी हूंकार
16 अप्रैल को करेंगे देशव्यापी आन्दोलन
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय रज्जू भैया आर्यभट्ट सभागार में पेंशन बचाओ संगोष्ठी का आयोजन हुआ। पुरानी पेंशन बचाओ पर नारा बुलंद किया गया और टेंशन से बंधा निक मार्च देशव्यापी अभियान को लेकर तैयारी पर जोर दिया गया जिसमे कर्मचारियों ने अटेवा के साथ 16 अप्रैल को प्रस्तावितञ पेंशन संवैधानिक मार्च के लिए हुंकार भरी।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अटेवा सतेन्द्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बचाने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। विशिष्ट अतिथि अटेवा आजमगढ़ के अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हक है लेकर रहेंगे इसके लिए सब तैयार है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों का हक देना पड़ेगा और पुरानी पेंशन के लिए हर तरह के आंदोलन करने को तैयार हैं।
उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील यादव व टीचर सेल्फ केअर टीम के जिला संयोजक अरविन्द यादव ने अटेवा के कार्यक्रम में सहयोग हेतु समर्थन पत्र दिया। दोनों संगठनों के अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन पुरानी पेंशन बहाली हेतु अटेवा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा। कार्यक्रम संयोजक नन्द किशोर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केशव यादव, पूर्व महामंत्री जगदम्बा मिश्र, अटेवा संयोजक चंदन सिंह, इन्दु प्रकाश यादव, त्रिभुवन नाथ यादव, सुभाष सरोज, संदीप यादव, राजेश उपाध्याय, नन्द लाल पुष्पक, डॉ वीरेंद्र यादव, अरविन्द यादव, मनीष यादव, डॉ कृपानिधि, प्रेमचन्द यादव, अजय मिश्र, विनय वर्मा, राजेश कुमार, श्याम बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular