Monday, April 29, 2024
No menu items!

स्कूल के एचओडी को लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पक्खनपुर गांव स्थित एक स्कूल के एचओडी की पिटाई कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्कूल के स्टाफ ने पुलिस को मामले की सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल के एचओडी संजय सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह शुक्रवार की दोपहर में स्टाफ यशवंत सिंह के साथ बाइक से पक्खनपुर स्कूल से घर जा रहें थे। दोपहर लगभग ढाई बजे उक्त मार्ग स्थित सुरिस गांव के समीप चार बाइक से एक दर्जन भर अज्ञात लोगों ने बाइक को रोक कर संजय सिंह को मारपीट कर मौके से फरार हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाली निरीक्षक आदेश त्यागी ने बताया कि रास्ते में मारपीट हुआ है। प्रथम दृष्टया बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का मामला लगता है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं प्रधानाध्यापक संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित खुद भी कोई कारण नही बता रहे हैं। पुलिस के खुलासे के बाद ही कारण का पता लग सकता है। फिलहाल अध्यापकों के साथ हुये मारपीट का कारण पता नही चल सका है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular