Monday, April 29, 2024
No menu items!

विद्युत अनापूर्ति के विरोध में लोगों ने निकाली अधिकारियों की शवयात्रा

पुतला फूंककर जताया विरोध, 3 दिनों से आपूर्ति न होने जनता परेशान
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के चलते 3 दिन से लगातार विद्युत आपूर्ति न होने के विरोध में नगरवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की शवयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। बताते हैं कि विद्युत कर्मचारी संगठनों की पूर्व प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के क्रम में गुरुवार से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति से त्रस्त नागरिकों का धैर्य रविवार को जबाब दे दिया। जब बूंद-बूंद पानी के लिए पर्दे में रहने वाली महिलाओं को भी घर से बाहर निकलना पड़ गया। आक्रोशित नगरवासियों एवं व्यापारियों ने रविवार को अपराह्न विद्युत विभाग के अधिकारियों की प्रतीकात्मक शव यात्रा नगर के नई बाजार मुहल्ले से निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड पर पहुंची जहां नगरवासियों एवं व्यापारियों ने सांकेतिक शव को जलाकर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि सरकार व विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मुंगराबादशाहपुर में विद्युत बहाल करने को लेकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों का आदेश मुंगराबादशाहपुर में हवा हवाई साबित हो रहा है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। समूचा नगर एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार 3 दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने से त्राहि-त्राहि कर रहा है लेकिन जिलाधिकारी समेत विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही है। एक तरफ जहां छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में पढ़ने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। नगरवासियों एवं व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अघोषित विद्युत कटौती शीघ्र बहाल नहीं की गई तो आक्रोशित नगरवासी एवं व्यापारी धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। शवयात्रा में शिव कुमार, अभिषेक केशरी, नन्दलाल, दीपू, सुरेश सोनी, विश्वनाथ जायसवाल, अमित गुप्ता, दीप केसरी, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, रवि दुबे, अनुज जायसवाल, पवन जायसवाल, मयंक
तिवारी, युवराज गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अमित जायसवाल, अभिषेक दुबे, कन्हैया रजक, मनोज भोज्यवाल, राकेश कुमार, नागेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular