Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आगामी लोकसभा चुनाव में तानाशाह भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेकेगी: संगीता यादव

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के कंधी कला गांव में आयोजित सपा के पीडीए जन पखवारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में जनता तानाशाही भाजपा सरकार को ऊखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जो भी विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है, वे सब विकास सपा सरकार के समय के हैं। आज युवा रोजगार के लिए दर—दर भटक रहा है। मौजूदा सरकार के कृत्यों से जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार झूठ और तानाशाह की सरकार है। काला धन कहां गया? इनका बड़बोला एवं फर्जी वादा है। क्यों नहीं आये जनधन खाते में 15 लाख रूपये? इनके काले कारनामों को उजागर करना ही पीडीए जन पखवारा का मुख्य लक्ष्य है। अब यही पीडीए ही भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। जन पखवारा कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दयाशंकर यादव, कन्हैया लाल, उदयराज, शुभम, धर्मेन्द्र, हरिशंकर, दीपक, संदीप, जय प्रकाश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular