Sunday, April 28, 2024
No menu items!

प्राथमिक विद्यालय डेडुवाना में हुआ पौधरोपण

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेडुवाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक संतोष राजभर की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। उपस्थित बच्चों को वृक्ष के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक ने बताया कि पौधे लगाने से शुद्ध वातावरण के साथ ही जीवन जीने के लिये ऑक्सीजन मिलती है। पौधरोपण प्रकृति में संतुलन बनाए रखने तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी होता है। पेड़ हमें छाया प्रदान करते हैं। पेड़ पशुओं और पक्षियों के लिये आश्रय का भी काम करते हैं। इस अवसर पर कुमार ग्यानेश, मीनू सरोज, शैलेंद्री पटेल, गायत्री पाठक, रामचंद्र राम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular