Sunday, April 28, 2024
No menu items!

शहर समता विचार मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

एके जायसवाल
जौनपुर। शहर समता विचार मंच की महिला काव्य गोष्ठी डॉ. मधु पाठक के संयोजन तथा अर्चना चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। काव्य गोष्ठी की मुख्य अतिथि रचना सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम श्रीवास्तव एवं डॉ. सुमन सिंह रहीं। यह काव्य गोष्ठी शाम 5 बजे से शाम 6.30 बजे तक चली जिसका शुभारम्भ अध्यक्षता कर रहीं अर्चना चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति डॉ. मधु पाठक द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन डॉ. मधु पाठक ने किया।

इस काव्य गोष्ठी में सभी महिला रचनाकारों ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगाया जिसमें डॉ. सुमन सिंह ने आयल सावन मास मनभावन, डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने उम्मीद के जल से सींचो, डॉ. नीलू सिंह ने काम अद्भुत करें भले सुकुमारि हयीं, अनामिका उपाध्याय ने मैं खुद को उतना ना जानूं, भावना ने एक चंचल परी अब बड़ी हो गई, चेतना प्रकाश चितेरी ने मेरे प्यारे बच्चों, रचना सक्सेना ने नदी का अगरचे किनारा न होता, डॉ. मधु पाठक ने गर जिंदा है दिल में सावन रचना का पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन अनामिका उपाध्याय ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular