Monday, April 29, 2024
No menu items!

जहर खाये वृद्ध की उपचार के दौरान हुई मौत

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हौज में बीती शाम जहरीला पदार्थ खा लेने के कारण एक वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि उक्त गांव निवासी कपूरचंद 75 वर्ष गुरुवार की शाम धतूरा खाकर अचेत हो गए। परिजनों द्वारा इन्हें शाम 5 बजे अस्पताल भर्ती कराया गया। उपचार के ही दौरान शुक्रवार को सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular