Monday, April 29, 2024
No menu items!

रविदास जयन्ती को लेकर पुलिस सतर्क, स्थिति पर पैनी नजर

  • प्रतिमा रखने को लेकर हो गया था बवाल

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर में रविदास की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद में तीसरे दिन भी पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रही है। शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती है। ऐसे में विवादित स्थान पर जयंती मनाने को लकेर संशय की स्थिति बनी हुई है। इंटेलीजेंस इकाई अपने स्तर से जानकारी इकट्ठा कर रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने भी स्थिति स्पष्ट की है। जयन्ती मनाने से किसी तरह की रोक नहीं है। हर वर्ष पर सर्वरपुर वार्ड में अनुसूचित जाति के लोग अस्थाई तरीक़े से मंदिर का प्रारूप देकर संत शिरोमणि की तस्वीर लगाकर पूजन अर्चन करते हैं। चूंकि कार्यक्रम आयोजक सुभाष राम को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ऐसे में कार्यकम कौन सम्पादित कराएगा? जिसको लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है।
बुधवार को उक्त प्रतिमा को राजस्व टीम के साथ पहुँचे पुलिसकर्मियों पर उपद्रवियों ने पत्थराव कर दिया था। भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर 26 नामज़द समेत 76 लोगों पर संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत 8 को गिरफ़्तार कर चालान न्यायालय भेज चुकी है जिसमें चार महिला शामिल है। इस बाबत पूछे जाने पर एसएचओ दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि रविदास जयन्ती मनाने को किसी तरह की रोक नहीं है। कार्यक्रम की आड़ में किसी को कानून को हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। पुलिस स्थिति पर नज़र बनाई हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular