Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अफीम की खेती के शक में पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • जांच के लिये पहुंची फोरेंसिक टीम लिया नमूना

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महराजगंज के ग्राम पंचायत राजपुर रुखार में अफीम की खेती की शक में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा नमूना लेकर जॉच के लिए लैब भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजपुर रुखार निवासी रामसमुझ वर्मा पुत्र बधई वर्मा अपने खेत में मसाले में पड़ने वाले पोस्तल दाने की खेती कहकर उसकी बहू ने बोने के लिए दिया था। अफीम की जानकारी ग्रामीणों ने बताया कि यह अफीम है। इसे काटकर फेंक दीजिए बहू ने देख लेने की बात कहकर टाल दिया था। आज मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने बरामद कर अग्रिम कारवाई में जुट गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular