Sunday, April 28, 2024
No menu items!

प्रधानाध्यापक के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों ग्राम जहांसापुर में कार से कुचलकर प्रधानाध्यापक राम लोटन के हत्या आरोपियों में से एक को स्थानीय रोडवेज से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिह ने बताया कि वांछित अभियुक्त रजनीश यादव उर्फ दिनेश पुत्र स्व0 दयाराम यादव निवासी शेरडीह थाना झूंसी जनपद प्रयागराज को रोडवेज बस स्टैण्ड मछलीशहर से गिरफ्तार किया गया।

घटित घटना के संबंध में बताते हुए कहा कि 24—25 फरवरी की रात्रि ग्राम जहाँसापुर नेशनल हाईवे पर अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी जहांसापुर थाना मछलीशहर आदि द्वारा आपसी कहासुनी बहस के बाद जानमाल की धमकी दी गयी तथा उसके कुछ ही देर बाद मारूति सुजुकी सेलेरियो के प्रा0वि0 अहमदपुर के प्रधानाध्यापक रामलौटन पुत्र स्व0 ज्ञानदास निवासी ग्राम जहाँसापुर को जोरदार टक्कर मार दिया गया जिससे रामलौटन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में धारा 304, 504, 506 IPC व 3(2)v SC/ST Act बनाम सूरज सिंह आदि पंजीकृत हुआ। मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्तगण घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। सूचना के आधार पर आदिकयुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अखिलेश यादव, हे0का0 संदीप यादव, हे0का0 रणजीत यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular