Monday, April 29, 2024
No menu items!

अमर इण्टरमीडिएट कालेज में हुईं प्रायोगिक परीक्षाएं

विद्यार्थियों में प्रायोगिक एवं रचनात्मक प्रवृत्ति निर्माण करना विद्यालय का प्रथम उद्देश्य: अमरनाथ यादव
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महुवारी स्थित अमर इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएँ संपन्न हुईं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा द्वितीय चरण में 29 जनवरी से 5 फरवरी तक पूरे प्रदेश में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं सम्पन्न कराने का निर्देश जारी किया गया था। इसी क्रम में ग्राम पंचायत महुवारी स्थित अमर इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट की 1 फरवरी को जीव विज्ञान, 2 फरवरी को भौतिक विज्ञान तथा 4 फरवरी को रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं सम्पन्न हुई जिसमें जीव विज्ञान में 66, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में 92 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिनकी उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।
विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ यादव ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रायोगिक एवं रचनात्मक प्रवित्ति का निर्माण करना विद्यालय का प्रथम उद्देश्य है। समस्त छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक एवं रचनात्मक प्रवित्ति के साथ अध्ययन करना चाहिए। परीक्षक के रूप में जीव विज्ञान के लिए जी.जी.आई.सी अयोध्या से शारदा यादव, भौतिक विज्ञान के लिए जी.आई.सी. बाराबंकी से अरविंद प्रकाश त्रिपाठी तथा रसायन विज्ञान के लिए जी.आई.सी. बलिया से राकेश पांडेय उपस्थित रहे। समस्त परीक्षकों ने विद्यार्थियों को निर्भीक होकर तैयारी के साथ 16 फरवरी से होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सम्मिलित होने और अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार तथा जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापकगण समरजीत सरोज, रामचंद्र प्रजापति, सुनील यादव, दिनेश यादव, अच्छे लाल मौर्य, राकेश यादव, प्रिंस कुमार, उमेश पाल, आशीष यादव, विजय कुमार, यशवंत मौर्य, आशीष सरोज, रोहित यादव, परिचायक शोभनाथ यादव, मुन्ना लाल यादव, प्रमोद यादव सहित अन्य कर्मचारी तथा छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular