Sunday, April 28, 2024
No menu items!

प्रधान संघ अध्यक्ष उमाकान्त बरनवाल ने स्वामी रामदेव से की भेंट

आशीष मौर्य/सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोपालापुर निवासी पूर्व प्रधान व प्रधान संघ अध्यक्ष उमाकान्त बरनवाल स्वास्थ्य लाभ के लिए पिछले एक सप्ताह से हरिद्वार में योग ग्राम के निरामयम में निवास कर रहे हैं। योग ग्राम के संस्थापक बाबा रामदेव से उमाकांत ने स्वदेशी भावना को जागृत करने तथा सनातन धर्म और योग क्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।

स्वामी रामदेव ने बताया कि इस समय योग और भारत में निर्मित दवाओं का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। मैंने अपना सम्पूर्ण जीवन ही योग और सनातन धर्म के सम्मान हेतु समर्पित कर दिया है। योग साधना से भारत और विश्व के अधिकांश हिस्सों के लोग असाध्य रोगों से मुक्ति प्राप्त कर रहे हैं। स्वामी ने कहा कि भारत वर्ष को एक दिन विश्व गुरु बनाना है। बाबा रामदेव ने उमाकांत बरनवाल को हमेशा स्वस्थ और शतायु होने का आशीर्वाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular