Monday, April 29, 2024
No menu items!

प्रमिला देवी 303 मतों जीतकर बनीं प्रधान

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा रामनगर में उपचुनाव में प्रमिला देवी पत्नी पिंटू गौतम 653 मत प्राप्त कर विजई हुईं। वहीं प्रतिद्वंदी निशा पत्नी श्याम सुंदर 350 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। प्रमिला देवी 303 मत के अंतराल से विजई हुई। मतगणना का कार्य महराजगंज ब्लॉक में संपन्न हुआ निर्वाचित होने पर तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। यह पद पूर्व प्रधान कलावती देवी के मृत्यु हो जाने के उपरान्त रिक्त हुई थी। प्रमिला देवी को बधाई देने वालों का पर ताता लगा हुआ है। गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों में उमेश कुमार, बबलू, राकेश कुमार, जगन्नाथ, राजकुमार नवीन, दिवाकर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular