Monday, April 29, 2024
No menu items!

जगदीश सोनकर का मछलीशहर में स्वागत की तैयारी

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर मंगलवार को पहली बार अपनी कर्मस्थली मछलीशहर आ रहे हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनके जोरदार स्वागत समारोह की तैयारी कर रखी है। विधानसभा की सीमा में प्रवेश करने पर खाखोपुर परसुपुर आदि स्थानों पर स्वागत समारोह में शामिल होने के पश्चात भाजपा के अधिकृत कार्यालय गंगा पैलेस पहुंचेंगे जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनका जोरदार स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा भी नगर में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया जाना तय है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा और मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से दी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular