Monday, April 29, 2024
No menu items!

महाराष्ट्र के 57वें निरंकारी सन्त समागम की तैयारियां शुरू

जौनपुर। महाराष्ट्र के 57वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य रूप में आयोजन 26, 27 एवं 28 जनवरी को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में सेक्टर 14 एवं 15 पतंजली फूड फैक्ट्री के पास मिहान, सुमठाणा, नागपुर (महाराष्ट्र) के विशाल मैदान पर होगा।

इस आशय की जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। साथ ही बताया कि इस विशाल आध्यात्मिक संत समागम को सफल बनाने हेतु विगत 24 दिसंबर 2023 से ही विधिवत् रूप में स्वैच्छिक सेवाओं का आरंभ हो गया है। उसके उपरांत से ही विदर्भ क्षेत्र के अतिरिक्त समूचे महाराष्ट्र से भी हजारों की संख्या में निरंकारी सेवादल के सदस्य, स्वयंसेवक एवं श्रद्वालु भक्त बड़ी ही लगन, निष्ठा और निष्काम भावना से समागम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं जिसमें जौनपुर से भी सैकड़ों की संख्या में निरंकारी भक्त सेवा में पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular