Sunday, April 28, 2024
No menu items!

प्रियदर्शी अशोक मिशन ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वावधान में सम्राट अशोक भवन लखनपुर पर शोकसभा करके पूर्व मंत्री मा. पारसनाथ मौर्य जी को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य ने कहा कि स्व. मौर्य ने समाज सुधार के लिए अनेक आंदोलनों के प्रणेता थे। उनके बताये गये रास्ते पर चलने की जरूरत है। शोकसभा में मिशन के संरक्षक शत्रुघन मौर्य, अध्यक्ष रमेश चंद्र मौर्य, दूधनाथ मौर्य, नरसिंह मौर्य, हरिश्याम मौर्य, श्याम लाल, रणजीत, दीपचन्द, डीसी दादा, रमाकांत मौर्य, सुजीत कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular