Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लायन्स क्लब क्षितिज का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

शशांक सर्वश्रेष्ठ बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड, प्रदीप बेस्ट लायन ऑफ द ईयर, डॉ. प्रिया बेस्ट न्यू लाइन ऑफ द ईयर का अवार्ड चुने गये
धर्मेन्द्र सेठ लायंस क्लब क्षितिज 2023-24 के चुने गये नये अध्यक्ष
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज का पुरस्कार वितरण समारोह नगर के एक लान में निवर्तमान अध्यक्ष जयकृष्ण साहू जैकी की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ। क्लब द्वारा विगत वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग देने वाले सदस्यों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ क्षितिज शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज समाज में बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रही है और इस संस्था को देखकर लगता ही नहीं कि यह केवल तीन ही वर्ष पुरानी संस्था है। कार्यक्रम की शुरुआत लोकप्रिय गायक अवनींद्र तिवारी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत करके की गयी।
इसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष जयकृष्ण साहू जैकी, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व वर्तमान अध्यक्ष विष्णु सहाय ने अतिथियों व समाज में अपना सहयोग देने के लिए उन्हें अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार रविंद्र सिंह ज्योति द्वारा एक मधुर गीत प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। इसी दिन जयकृष्ण साहू जैकी व चेतना साहू की वैवाहिक वर्षगांठ का भी आयोजन हुआ। आचार्य रजनीकांत द्विवेदी ने मंत्रोचार किया जहां केक काटकर वैवाहिक वर्षगांठ मनाया गया।
सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए रुपेश अग्रहरी, रवि गुप्ता, रवि चौबे, दीनदयाल हलवाई, अनिल, विनोद अग्रहरि, राजेश जी सहित अन्य को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने लायंस क्लब क्षितिज के रक्तदान करने वाले रक्त वीरों का सम्मान भी प्रशस्ति पत्र देकर किया। पुरस्कार वितरण समारोह में लायंस क्लब क्षितिज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सपोर्ट का अवार्ड लायन शशांक सिंह, बेस्ट न्यू लाइन ऑफ द ईयर का अवार्ड डॉ. प्रिया सिंह व लायन ऑफ द ईयर का अवार्ड लायन प्रदीप सिंह को दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ क्षितिज शर्मा ने धर्मेंद्र सेठ को लायंस क्लब क्षितिज का 2023-24 का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसके बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल—मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर सै. मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, संतोष साहू, आशीष गुप्ता, अजीत सोनकर, दीपक साहू, दिलीप जायसवाल, देव आनंद, डॉ प्रिया सिंह, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, डॉ प्रशांत द्विवेदी, कौशल त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, संजय जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, सुनील कनौजिया, विशाल बरनवाल, सरिता मिंगलानी, विनय बरौतिया, नीरज सिंह, जगन्नाथ मोदनवाल, धर्मेंद्र सेठ, अजय पाल, अभिषेक गुप्ता, संजय बैंकर, सुनील जायसवाल, वैभव श्रीवास्तव, देवानंद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शशांक सिंह, अतुल सिंह व प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर जयकृष्ण साहू जैकी व चेतना साहू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular