Sunday, April 28, 2024
No menu items!

‘ज्ञान यज्ञ’ के शुभारम्भ पर निकली शोभायात्रा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में श्रीमद् भागवत के शुभारंभ पर श्रीमद् भागवत भव्य शोभायात्रा के साथ ही भव्य कलश यात्रा निकाला गया। यह कलश यात्रा मां काली चौरा मंदिर, पक्का पोखरा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पश्चिमी कौड़िया पर सम्पन्न हुआ। कलश यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य पद्माकर मिश्र “पद्मेश” आयोजक जजमान राधा विजय जायसवाल सहित स्वजनों में उषा जयकुमार जायसवाल, सुमन मनोज जायसवाल, रीता संदीप जायसवाल, भगवान श्री कृष्ण, श्रीमद्भा भागवत, ध्वजा पताका कलश आदि को लेकर चल रहे थे। वेदी पूजन, महात्स्य को भी विधि विधान द्वारा सम्पन्न किया गया।
मीडिया से बात करने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य प्रभाकर मिश्र पद्मेश ने कहा कि कई सालों बाद इस जनपद में कथा कहने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। श्रीमद् भागवत कथा का इस जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है। आयोजक व श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होने अपील किया। कलश यात्रा को सफल बनाने में अंजली अभिषेक जायसवाल, स्नेहा विशाल जायसवाल, क्षितिज जायसवाल, शिवांश जायसवाल, हर्ष जायसवाल, ध्रुव जायसवाल सहित तमाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रीमद् भागवत के प्रथम संध्या के सत्र में कथा व्यास आचार्य “पद्मेश” जी महाराज ने श्रीमद् भागवत के महात्म के चर्चा करते हुए गोकर्ण उपाखायान के माध्यम से यह बताया। कैसा भी पाप निष्ठ व्यक्ति हो, उसका भी उद्धार श्रीमद् भगवान कथा के श्रवण मात्र से हो जाता है। वास्तव में श्रीमद् भागवत मृत्यु के भय को समाप्त कर देता है। परिक्षत जी समक्ष मृत्यु भय ही उपस्थित हुआ था। उनको श्राप मिला था कि उनकी सात दिनों में मृत्यु हो जायेगी। उस सामय शुक देव जी ने भागवत कथा श्रवण करा कर मृत्यु के भय को दूर को किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular