Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन पर कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा वृहद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने क्षेत्र में रैली भी निकाली। रैली में पौधा लगाएंगे पौधा बचाएंगे, हम लोगों ने ठाना है घर-घर पौधा लगाना है आदि नारों के साथ जन जागरूकता का संदेश दिया गया।

पौधारोपण के समय लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभाष सरोज ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। प्राकृतिक संसाधनों से ही जीवन का अस्तित्व है। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शिव कुमार यादव ने कहा कि हमारा ग्राम प्राकृतिक संपदा से भरपूर हो और आदर्श गांव बने, इसके लिये हम सबको अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी है।

विशिष्ट अतिथि संजय सिंह व शोधई राम यादव ने कहा कि बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों के माध्यम से जल संचय किया जा सकता है। इसमें दो तरह के गड्ढे बनाए जाते हैं, एक गड्ढा का दैनिक प्रयोग के लिए जल संचय किया जाता है। वहीं दूसरे का सिंचाई के काम में प्रयोग किया जाता है।

आज भूमिगत जल भंडार में काफी जल की कमी है। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि इस तरह का अभियान संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव, राजेश गिरी, शुरू राम यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार प्रजापति, विनोद कुमार यादव, संजय यादव, राम सजीवन, मनोज कुमार, त्रिभुवन राम, शैलिनी गुप्ता, कंचन यादव, नीलम रावत आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular