Monday, April 29, 2024
No menu items!

केराकत पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे प्रश्नचिन्ह

जलाभिषेक करने पहुंची दर्जनों महिलाओं की कटी थी चेन
महज दो टुकड़ा चेन बरामद कर पुलिस ने थपथपायी अपनी पीठ
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। महाशिवरात्रि के दिन गोमतेश्वर महादेव केराकत मंदिर पर दर्शन करने आए कई महिलाओं की सोने की चेन महिला चोरों ने काट ली जिसमें मंदिर से दो महिला चोरों को केराकत पुलिस ने गिरफ्तार तो किया कार्यवाही के नाम पर 2 दिन के बाद 20 तारीख को खुलासे के तौर पर महज दो टुकड़े चैन बरामद करके पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाई।
जानकारी के अनुसार कई महिलाओं के सोने की चैन चोरों ने महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना करते हुए काट ली। लोगों की मानें तो चोरों को आम जनता ने ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था लेकिन अपने आदत से मजबूर केराकत पुलिस इन चोरियों का खुलासा करने में पूर्णतः नाकाम रही है जबकि एक पीड़िता प्रियंका देवी ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि बरामदगी पर उन्हें बुलाया जाएगा उसके बावजूद टुकड़े चैन बरामदगी की शिनाख्त के लिए उन्हें बुलाया ही नहीं गया। अब ऐसे में केराकत पुलिस पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े होते हैं।
बता दें कि विगत कुछ माह पहले देवकली बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से 25 लाख की चोरी का अभी तक केराकत पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है जिसको लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular