Monday, April 29, 2024
No menu items!

बिजली समस्या का करें त्वरित निस्तारण

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विधायक रमेश सिंह ने शुक्रवार को डाक बंगला शाहगंज में बिजली विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की समस्या का त्वरित रूप से निस्तारण करें। बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए श्री सिंह ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों को तलब किया था। उन्होंने कहा कि सुइथाकलां व गुड़बड़ी उपकेंद्रों पर रोजाना तार गिरने की शिकायतें आ रही हैं जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। समस्या के निदान के संबंध में अधीक्षण अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि सुइथाकला में 132 केवी नया उपकेंद्र बनाए जाने के बाद ही समस्या का स्थायी हल निकल पाएगा। तत्कालिक रूप से समस्या के हल के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को पत्र लिखा गया है।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी बिल आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिसके त्वरित निस्तारण के लिए अधीक्षण अभियंता ने मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया। क्षेत्र में जले ट्रांसफॉर्मरों को समय सीमा के अंदर न बदले जाने की शिकायतें भी आम रहीं। जिसमें सुधार का आश्वासन श्री रॉय द्वारा दिया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता शाहगंज मुकेश प्रकाश, एसडीओ शाहगंज रोशन जमीर व सुइथाकला एसके सिंह, अवर अभियंता महेंद्र प्रजापति, राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular