Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आरके पैरा मेडिकल कालेज में क्वीज प्रतियोगता आयोजित

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विश्व स्तर पर मनाये जा रहे स्तनपान सप्ताह पर आर.के. इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस अयोध्या मार्ग शाहगंज के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा कालेज के प्रबंधक डॉ.जे.पी. दूबे (आर्थोपेडिक सर्जन), प्राचार्य मिस अर्पिता मिश्रा, डा. वसीम अहमद, डा. विपिन यादव, डा. सत्य प्रकाश अस्थाना, गीता राव, निशा शर्मा आदि अध्यापकों के मार्गदर्शन में रंगोली, पेंटिंग, निबंध एवं एम.सी.क्यू. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की चेयरमैन उषा दुबे एवं सुप्रिया दुबे ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद छात्र-छात्राएं अन्तिमा, प्रतिमा, लाडली यादव, अन्तिमा चौहान, श्वेता, श्वेता प्रजापति, शिवानी, बबली भारती, निर्जला दूबे, डाली एवं प्रीती, अन्जा, कविता, नेहा, ज्योति, सोनम, अनीता, खुशबू,दीक्षा, प्रीतम, गूंजा, इशान, प्रियंका, श्वेता तथा पैरामेडिकल के पंकज, शनि, साधना, अंशिका, शर्मिला, पूजा, प्रियंका, इशिका, अभिषेक, खुशबू, मौसमी, फहीम खान, रंजीत कुमार आदि द्वारा स्तनपान पर आधारित रंगोली, पेंटिंग, निबंध एवं एम.सी.क्यू. क्विज प्रतियोगिता भाग लिया गया।
इस मौके पर उपस्थित डॉ. नीतू शुक्ला (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. विकास दूबे (फिजिशियन) आदि ने भी अपना आभार प्रकट किया और शिक्षित तथा जागरूक समाज बनाने की बात की। कालेज के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दूबे (आर्थोपेडिक सर्जन) ने बताया कि WABA वैश्विक विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW) अभियान का समन्वय करता है जिसका उद्देश्य स्तनपान और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई को सूचित करना और प्रेरित करना है। स्तनपान के प्रति जनजागरूकता और समर्थन पैदा करने के लिए 1992 में WBW की शुरुआत की गई थी। WBW आधिकारिक तौर पर हर साल 1-7 अगस्त को मनाया जाता है।। अंत में दूबे जी ने अध्यापकों के मार्गदर्शन एवं छात्र-छात्राओं के मनमोहक प्रस्तुति के लिए सराहना व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular