Monday, April 29, 2024
No menu items!

जलालगंज-सिरकोनी के समपार संख्या 30 सी पर रेल उपरिगामी सेतु स्वीकृत

अजय पाण्डेय
जौनपुर। जलालगंज-सिरकोनी ब्लाक खण्ड के मध्य स्थित समपार संख्या 30-सी पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण स्वीकृत हो गया। यह समपार जलालगंज और सरकोनी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है। जलालगंज को थानागद्दी से जोड़ने वाली सड़क, इसी लेवल कॉसिंग से होकर गुजरती है। अगस्त 2021 की जनगणना के अनुसार इस समपार का टीवीयू 1,06,119 है। इस लेवल कॉसिंग पर आवागमन के लिए एक 7.50 मीटर की कैरेज वे चौड़ाई वाला दो लेन, रेल उपरिगामी सेतु स्वीकृत किया गया है। इस लेवल कॉसिंग पर प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, लागत साझेदारी के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार और उत्तर रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण बो-स्ट्रिंग गर्डर का उपयोग करके किया जायेगा जिसमें रेल सेतु के हिस्से की कुल लम्बाई 56 मीटर होगी। दोनों तरफ पहुँच मार्गों की लम्बाई लगभग 300 मीटर होगी। इस प्रकार रेल उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई लगभग 656 मीटर होगी। रेलवेब्रिज के हिस्से का निर्माण उत्तर रेलवे द्वारा किया जायेगा जबकि एप्रोच मार्ग का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा किया जायेगा। कार्य की कुल स्वीकृत लागत रू0 43.00 करोड़ है। इस रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण से सड़क और रेल सुरक्षा में सुधार होगा।
जलालपुर, फूलपुर, थाना गड़डी, जलालगंज एवं आस-पास के अन्य कस्बों और गाँवों के नागरिकों को सीधा लाभ होगा। इसी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं जफराबाद के वर्तमान विधायक जगदीश नारायण राय, रेलवे विभाग के शैलेश यादव, प्रांजुल सिंह, समाजसेवी दीपक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular