Sunday, April 28, 2024
No menu items!

राम मन्दिर शाखा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

जौनपुर। हमारी हर धड़कन में देश प्रेम की आग जलती रहनी चाहिए। हमारा हर कार्य देश के हित में हो, ऐसी सोच हर भारतवासी के मन में बनी रहती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सन् 1925 से निरंतर यही भाव हदय में भरने का कार्य कर रही है। सफलता भी मिल रही है। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धारा 370 का कश्मीर से हटना आदि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। मन से डर की भावना दूर हो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निडर होकर घर—घर अलग जगाने का कार्य कर रहे हैं। घंटे की शाखा नियमित आने से तन मन धन तीनों स्वस्थ रहते हैं। उक्त उदगार राम मंदिर शाखा के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में संघ के विभाग संपर्क प्रमुख डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य वंदना सरकार ने मातृशक्ति का आह्वान किया। संघ की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति में सभी माताओं बहनों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। नगर संघचालक धर्मवीर जी ने कहा कि जैसे नसों में खून प्रवाहित रहने से मनुष्य जीवित रहता है, उसी प्रकार शाखा पर नियमित आने और कार्यक्रम करने से संघ जीवित रहता है।
मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ संघ सेवक को सम्मान पत्र दिया जिसमें अविनाश, संतोष, ओम प्रकाश, भृगुनाथ पाठक, रतन साहू, प्रकाश, राजेंद्र, नारायण दास शामिल रहे। पर्यावरण की रक्षा के लिए पालीथिन को बहिष्कार किया गया और झोला लेकर निकले बाजार यह आग़्रह किया गया।
मुख्य शिक्षक अतुल जी ने योग, ब्यायाम, आसन, समता ने किया। एकल गीत प्रकाश जी ने एवं सूर्य नमस्कार संतोष जी ने किया एवं गीत अजय जी और प्रार्थना अरुण जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा कार्यवाह मानिक चंद सेठ ने किया। अन्त में मानिक चन्द ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular