Monday, April 29, 2024
No menu items!

राम प्रवेश तेजी बाजार, अश्वनी सुरेरी, महेश सिकरारा एसओ बनाये गये

राम प्रवेश तेजी बाजार, अश्वनी सुरेरी, महेश सिकरारा एसओ बनाये गयेजौनपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श के उपरांत कई उपनिरीक्षकों को जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उपनिरीक्षक राम प्रवेश कुशवाहा वरिष्ठ उपनिरीक्षक को थाना मछलीशहर से थानाध्यक्ष तेजी बाजार बनाया गया। उपनिरीक्षक अश्वनी दुबे को प्रभारी रिट सेल से थानाध्यक्ष सुरेरी बनाया गया। साथ ही उपनिरीक्षक महेश सिंह को थाना बक्सा से थानाध्यक्ष सिकरारा बनाते हुये उपनिरीक्षक संतोष पाठक को थानाध्यक्ष तेजी बाजार से पुलिस लाइन भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular