Sunday, April 28, 2024
No menu items!

रणधीर सरोज अनुसूचित मोर्चा मछलीशहर के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

अतुल राय/दिलीप कुमार
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अनुसूचित मोर्चा की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामसूरत सरोज ने की। इस मौके पर क्षेत्र पर बीबनमऊ ग्रामसभा निवासी रणधीर सरोज को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया जिस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री सुदर्शन सिंह सहित अन्य अनुसूचित मोर्चा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय सोनकर शास्त्री ने किया। अन्त में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामसूरत सरोज ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular