Monday, April 29, 2024
No menu items!

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार साथ ले गयी मुम्बई पुलिस

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। मुम्बई में दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपित को गुरुवार को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंबई वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस के उपनिरीक्षक संतोष कोयन्डे हेड कांस्टेबल आशादुल्ला बागवान, कांस्टेबल संदीप काम्बले, महेश सांवले, सचिन ठाकुर व सचिन राउत की टीम के साथ सिकरारा थानाध्यक्ष रमेश कुमार व सहयोगियों के साथ थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव पहुँचकर शंकर लाल गौतम के छोटे पुत्र सूरज गौतम को गिरफ्तार कर लिखा पढ़ी के बाद साथ ले गई। मुम्बई पुलिस की माने पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में सूरज वांछित चल रहा था जिसे सिकरारा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। सूरज मुम्बई के चूनाभट्ठी इलाके में रहता था। कुछ दिनों से वह गांव आया था। परिजनों के मुताबिक उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular