Sunday, April 28, 2024
No menu items!

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। मजदूरी दिलाने का झासा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मांमले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें श्रवण कुमार आरोपी है। मामले में पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी जिसमें मिली सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय, सिपाही बृजनाथ यादव एवं जितेन्द्र यादव ने सोमवार को रोडवेज से उक्त को गिरफ्तार किया। अगस्त माह में न्यायालय के आदेश पर पंजीकृत दुष्कर्म के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी श्रवण सिंह पुत्र स्व0 विष्णुपाल निवासी प्लाट नं0 3 आशुतोष हाउसिंग सोसाईटी रामपुरम दहेली थाना चकेरी जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular