Sunday, April 28, 2024
No menu items!

फौजी के विरूद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पूरा असालत खाँ गांव निवासी युवक के विरुद्ध पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मामले में गांव की युवती ने फौजी युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर 5 वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दिलशाद खान के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular