Monday, April 29, 2024
No menu items!

लोस चुनाव को लेकर राष्ट्रीय सवर्ग समाज पार्टी ने की बैठक

  • कार्यकारिणी का किया गया गठन, लोगों ने किया स्वागत

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। राष्ट्रीय सवर्ग समाज पार्टी केन्द्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय कमेटी का बैठक बुलाई गई जहां सर्वसम्मति से अशोक पाल राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, अनिल कुमार राष्ट्रीय महासचिव, सलीम खान राष्ट्रीय सचिव, सेराज अहमद अंसारी राष्ट्रीय प्रमुख सचिव, पूनम देवी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अरुण राय राष्ट्रीय संगठन मंत्री, जोगेंद्र प्रसाद जिला संयोजक, संतोष राय संयुक्त संगठन मंत्री, पंकज दास सोनी राष्ट्रीय सलाहकार, शुभम सेठ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, लवकुश पटेल राष्ट्रीय सदस्य, पंचम राम राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किये गये। नियुक्ति पत्र देकर सभी से पद का निर्वहन करने की अपील की गयी। आगामी लोकसभा 2024 को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो से कहा कि सभी लोग अपने लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी का तन—मन—धन से सहयोग करें और जीत दिलाकर लोकसभा भेजें, ताकि समाज के वर्गों का विकास हो सके एवं शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य का निजात मिले। बैठक का संचालन अनिल आर्य ने किया। इस अवसर पर अरुण कुमार, पूनम देवी, पंचम राम, जोगेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार, जोगेन्द्र यादव, सेराज अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular