Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कायस्थ महासभा के लिये सम्पूर्ण न्यौछावर करने वाले रविनन्दन किये गये याद

  • सहाय जी के कार्यों को याद करके जन्मदिवस को बनाया गया यादगार

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नन्दन सहाय के 81वें जन्मदिवस पर जौनपुर इकाई द्वारा आयोजित और प्रांतीय महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता और राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सहाय जी को महासभा का आज़ाद शत्रु, संकट मोचन, कायस्थ शिरोमणि दानवीर, महासभा के महानायक बताया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरूणी चन्द्र सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया कि वे बाघी स्टेट के वारिस, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय, केएन सहाय इंस्टीट्यूट ऑफ इनभांयरमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट के चेयरमैन के साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष, एसोसिएट पिगमेंट लिमिटेड, सहाय प्रोपर्टीज एवं इन्वेस्टमेंट के अध्यक्ष थे। वे आंत्रेपेनियोर के साथ समाजसेवी थे जिन्हें गोल्फ खेल अत्यधिक पसंद था। वे दी हंगर प्रोजेक्ट न्यूयॉर्क के बिहार परिषद के पूर्व अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद बिहार के महासचिव, इंडिया-चाइना सोसायटी बिहार के उपाध्यक्ष, एग्रीकल्चर सेल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष, ओइसका इंडिया (जापान) बिहार के कोषाध्यक्ष, मानवाधिकार संघ बिहार के सदस्य, बिहार उधोग संघ के पूर्व कार्यपालक सदस्यभी थे।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सहाय साहब से हम सभी को संगठन के प्रति समर्पण की भावना सीखनी चाहिए। इस अवसर पर जौनपुर के संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम रतन श्रीवास्तव, जय आनंद, दयाशंकर निगम, शशि श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, गिरजेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री/महासचिव संजय अस्थाना ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular