Monday, April 29, 2024
No menu items!

उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल में मना गणतंत्र दिवस

  • प्रबंधक इं. शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा

अजय पाण्डेय
जौनपुर। उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल शंकरगंज महरूपुर में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और संप्रभु राष्ट्र में परिवर्तन की याद दिलाता है। इसी दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। आज के ही दिन हमने ब्रिटिश शासन से अपनी स्वतंत्रता का नेतृत्व किया था और डॉ. बीआर अंबेडकर के नेतृत्व वाली समिति ने एक नये संविधान का मसौदा तैयार किया। भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो डेमिनीक नाजरथ एवं संचालन अवनीश सिंह एवं रजनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में उप प्रधानाचार्य कृष्णा यादव, विनीत श्रीवास्तव, रीता सिंह, शैलेंद्र अस्थाना, सूर्यकांत तिवारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular