Sunday, April 28, 2024
No menu items!

माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

शुभांशू जायसवाल/सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फतेहगंज में स्थित माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने आत्मा प्रेरक गीतों, मनमोहक नृत्यों और स्पष्ट भाषणों के साथ इस महत्वपूर्ण दिन को यादगार बनाया। छात्रों ने भारत के संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों पर भी चर्चा किया। इसी क्रम में प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा ने सभी छात्रों से प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि हमें देश से प्रेम करना है और उसके लिए हमें मिलकर काम करना है। संसथान के निर्देशक अरविंद सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुये देश के प्रति अभिबद्धता की महत्वपूर्णता को समझाया। साथ ही बताया कि इस समय में हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरा निर्वहन करना है, ताकि हम एक बेहतर भविष्य की ऊंचाइयों को छू सकें। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular