Monday, April 29, 2024
No menu items!

शिक्षक महासंघ के संघर्ष में पूर्ण सहयोग का संकल्प: सुधाकर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने पूर्वांचल विश्विद्यालय प्रशासन की तानाशाही एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष विजय सिंह एवं महामंत्री राहुल सिंह द्वारा किसी भी संघर्ष में पूर्ण सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो विवि प्रशासन के भ्रष्टाचार विरुद्ध शिक्षक संघ का साथ देने के लिए जनपद भर से शिक्षकों को आंदोलन के लिए खड़ा कर दिया जाएगा। जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह एवं प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह से परामर्श करके जनपद इकाई की बैठक द्वारा आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular