Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मां-बाप की खिदमत के साथ एहतेराम जरूरी: मौलाना

  • मकबूल मंजिल में 5 दिवसीय मजलिस में जुटे अजादार

जौनपुर। नगर के बलुआघाट स्थित मकबूल मंजिल में हो रही 5 दिवसीय सालाना मजलिस का सिलसिला शनिवार रात्रि तक जारी रहा। मजलिस की सोजखानी मेंहदी जैदी व उनके हमनवां ने पढ़ा जबकि पेशखानी नातिक गाजीपुरी व एहतेशाम जौनपुरी ने किया। मजलिस को खेताब करते हुए मौलाना असद यावर मुजफ्फरपुर बिहार ने कहा कि हमें अपने वालदैन की खिदमत करने के साथ उनका एहतेराम करने की जरूरत है। आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में लोग अपने मां—बाप की खिदमत करने से बचते हैं।

उन्हें यह समझना चाहिए कि दुनिया के साथ आखिरत में भी इसका सिला मिलता है जो अपने वालदैन की खिदमत करते हैं। कर्बला में जनाबे सकीना की शहदात पर रौशनी डालते हुए मसायब पढ़ा जिसे सुनकर लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। इसके पहले मजलिस का आगाज सोजखानी सैयद अली काशिफ व उनके हमनवां ने किया। हसन फतेहपुरी, हेजाब इमामपुरी व अब्बास काजमी ने पेशखानी की। मजलिस को खेताब मेंहदी हसन वायज जलालपुर अंबेडकरनगर ने किया। मजलिस का संचालन डॉ. शोहरत जौनपुरी ने किया। अन्त में कुमैल मेंहदी व शाहिद मेंहदी ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular