Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का कलेक्ट्रेट से हुआ शुभारम्भ

अजय पाण्डेय
जौनपुर। मुख्य सचिव उ0प्र0 लखनऊ के पत्र द्वारा प्रदेश में बढती सड़क दुर्घटनाओं में घायलों/मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 15 से 31 दिसम्बर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में 15 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ’सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’ का शुभारम्भ समारोह का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने प्रतिभाग किया जहां शुभारम्भ समारोह को मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में जागरूक किया। साथ ही उपस्थित समस्त व्यक्तियों को जिलाधिकारी अनुज झा ने सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ हरिवंश सिंह नर्सिंग कालेज के लगभग 100 छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित स्लोगन झण्डा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय तक पैदल मार्च कर आम जनमानस को जागरूक किया गया।

इस अववसर पर मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी के अलावा पुलिस अधीक्षक, यातायात देवेश सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक श्रीवास्तव, इन्दू यादव कोऑर्डिनेटर हरिवंश नर्सिंग कालेज, अम्बिका प्रसाद, प्रधान सहायक, परिवहन विभाग, यातायात विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular