Monday, April 29, 2024
No menu items!

रोटरी क्लब जौनपुर ने स्कूली बच्चों ने किया पौधरोपण

जौनपुर। रोटरी इंटरनेशनल की शाखा रोटरी क्लब जौनपुर ने वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम स्वच्छ वातावरण एवं प्राण वायु प्रदान करने के लिए किया गया। रोटरी क्लब जौनपुर का यह उद्देश्य सिर्फ पौधरोपण नहीं है, अपितु इसे सुरक्षित रखना भी आवश्यक है। चलो पेड़ लगाएं, पेड़ बचाए स्लोगन के तहत रोटरी क्लब जौनपुर ने सरकारी स्कूल कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद में क्लब सदस्य, शिक्षकों एवं बच्चों के साथ पौधरोपण किया।
संस्थाध्यक्ष सुजीत अग्रहरी जी ने अपने विचार से बच्चों को अवगत कराया। आज इसकी आवश्यकता है। पौधा लगाने और इसे बड़ा होने तक सुरक्षित रखना यही हमारा कर्तव्य होना चाहिए, इसीलिए हम बच्चों को इसका कार्यक्रम में भागीदार बनाने का प्रयास किया है। पौधरोपण के तहत हम सभी का निर्णय था कि रोटरी द्वारा गोद लिया हुआ विद्यालय में जाकर बच्चों के साथ मिल—जुलकर पौधरोपण करेंगे। बच्चों को जागरूक करेंगे, कितना जरूरी है, हमारे जीवन में पेड़-पौधों का होना। पेड़-पौधों हमें स्वच्छ जलवायु प्राप्त होते है, वर्षा ऋतु में समय से बारिश होती है। चिकित्सा के क्षेत्र में इन्ही पौधों एवं पेड़ों से औषधियां बनती है जिससे हमें लाभ मिलता है। बच्चों ने एस इस पौधरोपण कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद के अध्यापकों का सहयोग रोटरी क्लब जौनपुर को प्राप्त हुआ। मुख्य रूप से सहायक अध्यापक दीपमाला जायसवाल, प्रभुनाथ जी, फौजदार जी ने पौधा लगाने में मदद की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने सभी रोटेरियन का स्वागत किया। सुनील जी ने रोटरी क्लब का धन्यवाद ज्ञापित कर रोटरी के बारे में जानकारी दिया। हमेशा से ही निरंतर विगत वर्षों से संस्था हमारे विद्यालय में सहयोग कर रही है। रोटरी का कार्य काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष रविकांत जी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमित पाण्डेय, चयनित अध्यक्ष श्याम वर्मा, उपाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, सचिव विवेक सेठी आदि उपस्थित रहे। अंत में क्लब सचिव विवेक प्रताप सेठी ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular