Monday, April 29, 2024
No menu items!

रोवर्स रेंजर के प्रशिक्षण से बच्चों में अच्छे संस्कार एवं सुविचार मिलते हैं: मुख्य अतिथि

मुफ्तीगंज, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 32वें दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर जनपदीय समागम के समारोह का आयोजन शनिवार को क्षेत्र के लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुफ्तीगंज के पूर्व प्रमुख विनय सिंह, प्रो शंभू राम प्राचार्य राज कालेज, प्रो अजय दुबे कमिश्नर रोवर्स रेंजर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख ने कहा कि बच्चों के रोवर्स रेंजर के प्रशिक्षण से संस्कार एवं सुविचार मिलते हैं।

जनपद के सुदूर अंचल में स्थित इस महाविद्यालय में इतना बड़ा भव्य आयोजन होना गर्व की बात है।महाविद्यालय के प्रबन्धक एवं कार्यक्रम संजोजक दिनेश तिवारी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के आये रोवर्स रेंजरों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए गांठ बांध, क्विज, रंगोली, चित्रकला संगीत एवं नाट्य प्रतियोगिता प्रस्तुत करके मंत्र—मुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो शंभू राम और प्रो अजय दुबे रहे। अन्त में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रबंधक डा दिनेश तिवारी ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश पाठक , वीरेंद्र तिवारी, रमेश तिवारी, प्रधानाचार्य हरेंद्र यादव, सतीश पाठक, राम दुलार यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular