Monday, April 29, 2024
No menu items!

आरएसपीए ने विनोद को बनाया जिलाध्यक्ष

  • शशिकान्त को दी गयी प्रभारी की जिम्मेदार

जौनपुर। राष्ट्रीय स्तर पर फोटो एवं वीडियोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों का संगठन राष्ट्रीय स्वतंत्र फोटोग्राफर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने जनपद के शशिकान्त यादव को जिला प्रभारी एवं विनोद सिंह को जिलाध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख पद जिला उपाध्यक्ष पर आलोक श्रीवास्तव, जिला महासचिव पर नागेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पर विनोद अग्रहरि, सचिव पर गंन्ना साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर बृजेश खरे, प्रमुख सलाहकार पर चंदन श्रीमाली व राजेंद्र सिंह ‘डाटा’, संगठन मंत्री पर अभिषेक साहू को नियुक्त कर जिले में संगठन का विस्तार किया।

जनपद में पदाधिकारियों के मनोनयन से जनआरएसपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने सभी पदाधिकारियों शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जनपद में अपने द्वारा कार्यकारिणी गठित कर जनपद के समस्त फोटोग्राफरों के हित में निरन्तर कार्य करते हुए एसोसिएशन की नीतियों को गतिशीलता प्रदान करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular