Monday, April 29, 2024
No menu items!

सद्भावना क्लब ने मनाया 28वां स्थापना दिवस

जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सदभावना क्लब जौनपुर का 28वाँ स्थापना दिवस नगर के सुटहट्टी चौराहा स्थित एक प्लाजा में मना जहां संस्थाध्यक्ष संन्तोष अग्रहरि की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम ईश वंदना हुई। तत्पश्चात संस्थापक सदस्य/पूर्व अध्यक्ष डा. एमपी बरनवाल व अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने केक काटकर सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी।
इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने संस्था के पिछले 27 वर्षो का जिक्र करते हुए संस्था की उपलब्धियों पर चर्चा किया तो पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल ने संस्था निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे, यह शुभकामना दिया। पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्य में सफलता हासिल करें। निवर्तमान अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सभी को अपनी शुभकामना दिया। पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने अस्वस्थतावश वर्चुअल रूप से अपने को कार्यक्रम से जोड़कर सभी को स्थापना दिवस की बधाई दिया।
सन्तोष अग्रहरि ने सभी पूर्व अध्यक्षगणों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व मोती की माला भेंट कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
इस अवसर पर बनवारी लाल साहू, विवेकानंद मौर्य, चन्द्रेश मौर्य, अरविंद साहू इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हफीज शाह ने किया। अन्त में अध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular