Monday, April 29, 2024
No menu items!

सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने मनाया रंगोत्सव

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने होली पर नगर के रूहट्टा में “आओ खेले होली, सखियों के संग” कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां सखी टीम ने एक-दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराते हुए रंगों का पर्व होली मनाया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि रंग हमारे जीवन के विभिन्न मनोभावों को दर्शाते हैं और हमें सदा सकारात्मक मनोभावों के साथ आपसी सौहार्द बनाते हुए रंगोत्सव का त्यौहार मनाना चाहिए।

सखी ज्योति कपूर व ममता उपाध्याय ने सभी को सुरक्षित तरीके से होली खेलने तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करते हुए रंगों का आनंद उठाने के लिए प्रेरित किया। सभी सखियों ने होली के गीतों पर थिरकते हुए रंग गुलाल उड़ाकर तथा विभिन्न प्रकार के रोचक गेम्स में भाग लेकर रंग उत्सव का आनंद उठाया। रोचक गेम्स की विजेता सखी सुजाता जायसवाल, चेतना साहू तथा उमा गुप्ता रहीं।कार्यक्रम का संचालन सखी अर्चना सिंह ने किया। अन्त में आभार सखी सरला माहेश्वरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शीला राय, स्वर्णिमा जायसवाल, विजयलक्ष्मी यादव, रजनी साहू, पिंकी जायसवाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular